पत्रकार नईम क़ुरैशी - महिला शक्ति की मिसाल बनी है। सन्तोष जायसवाल

महिला शक्ति की मिसाल बनी है। सन्तोष जायसवाल

एक आम धारना है कि हमारा समाज आज भी पुरूष प्रधान है। यहां समय के साथ महिलाओं को उनका अधिकार तो थोड़ा बहुत दिया गया, लेकिन आज भी परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र तक हर जगह महिलाओं को पुरूष के मुकाबले कमतर आंका जाता है। हालांकि इससे इतर भी कई महिलाएं हुई, जिन्हांेने ऐसी सोच को न सिर्फ नकारा बल्कि महिला षक्ति की मिसाल बनी है। श्रीमति सन्तोष जायसवाल जिस समाजिक सरोकार से जुड़ी है वह वाकाई अ˜ुत मिसाल है। सन्तोष जायसवाल का जन्म राजस्थान के जिला दौसा मे हुआ, जयपुर से ग्रेजुएषन की।


मानवता की मिसाल कायम कीः

जहां बड़े बुजुर्ग लोग महिलाओं के ष्मषान जाने को सही नही मानते, वही एक महिला ऐसी भी है जो लावारिस षवों का अंतिम संस्कार कराने के साथ ही अस्थि कलषों को मोक्षदायिनी गंगा में प्रवाहित करने के लिए ले जाती हैं। कुरीतियों को तोड़कर मानवता की यह मिसाल कायम की है। राजस्थान के जयपुर षहर में रहने वाली सन्तोष जायसवाल ने।

डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की अस्थियों को हरिद्वार ले जा चुकी हैं।
सन्तोष जायसवाल पिछले सात वर्षो में डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों की अस्थियों को हरिद्वार ले जा चुकी हैं। अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने के साथ पिण्डदान भी कराती हैं। इसके अलावा अपने ही बलबूते पर कई लावारिस षवों का अंतिम संस्कार कराया।

थानों और अस्पताल से मिलती है सूचना।
सन्तोष जायसवाल को थानों और अस्पताल के जरिए लवारिस षवों या ऐसे लोगों के बारे में सूचना मिलती जो मृतक परिजन का अंतिम संस्कार कराने में समर्थ नही है। ष्वेताम्बर जैन समाज के लोग गंगा में अस्थि विसर्जन नही करते हैं। फिर भी समाज के ट्रस्टी भागचंद जैन के आग्रह पर वे जैन समाज के 55 दिवंगतों के अलावा सुदर्षनपुरा ष्मषान में वर्षों से रखें 40 अस्थि कलषों को हरिद्वार ले जाकर पिंडदान करा चुकी हैं। वर्ष 2013 में जयपुर के आदर्ष नगर ष्मषान से सबसे ज्यादा 103 अस्थि कलष लेकर हरिद्वार गई थीं।

भारत सरकार की ओर से एक्सीलेंट वूमन के खिताब से सम्मानित

सन्तोष जायसवाल को मिनिस्ट्री आॅफ आॅनर भारत सरकार की ओर से एक्सीलेंट वूमन का खिताब हासिल किया।
अखिल भारतीय मानवाधिकार समिति नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट योगदान पर सम्मान।
राजस्थान पत्रिका द्वारा सन् 2014 में रियल हीरों लेख से सम्मानित।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निस्वार्थ सेवा करने वाले जयपुर के लुकमान खान को मिला डॉ कलाम स्मृति एक्सीलेंसी अवार्ड

पत्रकार नईम क़ुरैशी - शेरवानी ने दी, गणतंत्र दिवस की प्रदेषवासियों को हार्दिक बधाई

पत्रकार नईम क़ुरैशी - न्यू एड एन फेस पत्रिका के पत्रकार नईम कुरैशी प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी अवार्ड से सम्मानित