पत्रकार नईम क़ुरैशी - महात्मा ज्योतिबा फुले मेरे आदर्श- पुष्पेन्द्र कुमार सैनी

शहर से लेकर गांव तक लगातार दस सालों से समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रसर है। समाजसेवी युवा पुष्पेन्द्र कुमार सैनी पूरे समर्पण के साथ लोगों की निःस्वार्थ मदद कर रहे है। रक्तदान शिविर, तथा बीमार बुजुर्गों की सेवा, पर्यावरण, समाज के लिए संघर्ष आदि कार्यो से लेकर जरूरतमंदो की सहायता करने में तत्पर रहते है। पुष्पेन्द्र कुमार महात्मा ज्योतिबा फुले को अपना अदर्श मानते हुए समाज के कार्यो को अंजाम देते है। जिसके लिए उनको फूले ब्रिगेड राजस्थान द्वारा बेस्ट परफारमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। तथा भारत स्काउट गाइड में राज्यपाल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी ने बी.एड सन् 2010 में ग्लोबल टीचर ट्रेनिंग कॉलेज बहरोड (अलवर) से किया। तथा एम.ए सन् 2014 में राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर (हिंदी) में किया। इसके अलावा सन् 2018 में एलएलबी महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज राजा पार्क जयपुर से किया। 

वर्तमान में सामाजिक संस्थाओं में सक्रियता: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी अधिवक्ता- राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर। प्रदेश प्रवक्ता- फूले ब्रिगेड राजस्थान। कार्यकारणी सदस्य हिन्दू अनाथ आश्रम जयपुर। संस्थापक सदस्य- इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन (यू.पी.)। प्रदेश संगठन महासचिव- अखिल भारतीय सर्व धर्म महासभा नई दिल्ली। प्रवक्ता, महासचिव - आजाद यूथ क्लब सींत। 

राजनीतिक पार्टी में सक्रियता: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी 11 वर्ष से युवा प्रदेश अध्यक्ष - इंडियन नेशनल कांग्रेस अधिवेशन राजस्थान। सदस्य - ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सांगानेर। इसके अलावा गैर सरकारी संगठन में सक्रिय, फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया -जयपुर से जुड़े है। ह्यूमाना पीपुल टू पीपुल इण्डिया। तथा सत्यम एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट। 

संस्थाओं के माध्यम से समाजिक कार्य: फूले ब्रिगेड राजस्थान की ओर से प्रदेश स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन करवाया। अनेक रक्तदान शिविर कार्य में सहयोग करना व रक्तदान करना। विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताएं संपन्न करवाएं। सेवा संगम जयपुर के तत्वाधान में व केलगिरी आई हॉस्पिटल मालवीय नगर के सहयोग से राजस्थान के विभिन्न हिस्सों मे आंखों के ऑपरेशन के कैंप लगवाएं।

उपलब्धि: इंडियन एडवेंचर फाउंडेशन के तत्वाधान में काली का टिब्बा (शिमला) उँचाई लगभग (7240 फिट) सन् 2019 में पुष्पेन्द्र कुमार ने सबमिट किया।

सम्मानित: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी भारत स्काउट गाइड में राज्यपाल अवार्ड से सन् 2011 में सम्मानित किए गये। फूले ब्रिगेड राजस्थान द्वारा बेस्ट परफारमेंस अवार्ड से सन् 2018 में सम्मानित हुए।

समाज सेवा में आदर्श: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी महात्मा ज्योतिबा फुले को अपना आदर्ष मानते है, महात्मा ज्योतिबा फुले 19वी. सदी का प्रमुख समाज सेवक माना जाता है। 

राजनीति में आदर्श: पुष्पेन्द्र कुमार सैनी राजनीति में आचार्य चाणक्य को आपना आदर्ष मानते है, चाणक्य जो कि विष्णुगुप्त व कौटिल्य के नाम से भी विख्यात हैं एक महान विद्वान् थे, जिनकी नीतियों पर चल कर कई साम्राज्य स्थापित हुए।


फ्यूचर प्लान: महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले (फूले दंपत्ति) को भारत रत्न दिलाना।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

मेरे द्वारा लिखे गए लेख को आपने पढ़ा और उसपर कमेंट किया उसके लिए आपका धन्यवाद

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निस्वार्थ सेवा करने वाले जयपुर के लुकमान खान को मिला डॉ कलाम स्मृति एक्सीलेंसी अवार्ड

पत्रकार नईम क़ुरैशी - शेरवानी ने दी, गणतंत्र दिवस की प्रदेषवासियों को हार्दिक बधाई

पत्रकार नईम क़ुरैशी - न्यू एड एन फेस पत्रिका के पत्रकार नईम कुरैशी प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी अवार्ड से सम्मानित