पत्रकार नईम क़ुरैशी-राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ा हूं, वल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानता हूं, संजय मामा

राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ा हूं, वल्लभ भाई पटेल को अपना आदर्श मानता हूं, संजय मामा
भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार पटेल को अपना आदर्श -गुरू मानता हूं, उन्होंने देश को एक सांचे में लेना सिखाया है। अगर वल्लभ भाई पटेल नही होते तो ये हिन्दोस्तान-हिन्दोस्तान नही होता। ये उक्त विचार संजय मामा के है। जिस तरह निःस्वार्थ भाव से अपने परिवार की तन, मन, धन से समर्पित होकर पूर्ण रूप जिम्मेदारी-दायित्व उठाते हुए सेवा करते है। उसी प्रकार हर व्यक्ति की सेवा तथा अपने समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभाते है, उनकी सेवाभाव देखकर हाल ही में उनको इंटक प्रदेष अध्यक्ष बाबू फ्रिज वाले ने युवा यूथ का प्रदेश अध्यक्ष जयपुर शहर जिला अध्यक्ष श्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने जयपुर जिला महासचिव बनाया है। इसके अलावा संजय मामा अनेक सामाजिक संस्थाओं से जुड़े है।
प्रारंभिक जीवन: संजय मामा का जन्म जयपुर में 1966 में हुआ। उनके पिता श्री पंडित महेश नारायण शर्मा गवर्नमेंट सर्वेंट, एक विधवान तथा जयपुर में अच्छे पंडितों की गिनती में आते है। संजय मामा की प्रारंभिक शिक्षा महावीर स्कूल से हुई उसके बाद सूबोध काॅलेज से बी.कॉम फस्ट ईयर किया है। काॅलेज टाईम में स्टूडेंटों के साथ जब रैंकिंग्स हुआ करती थी तो संजय जी उनको बचा लिया करते थे तब से उनका नाम सम्मान से संजय मामा कहा जाने लगा था।  

राजनैतिक जीवन: संजय मामा 15 सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े है। राहुल गांधी से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े और एक सक्रिय कार्यकर्ता है काम करने की भवना से पार्टी से जुड़े है।
 
वर्तमान स्थिति: संजय मामा कांग्रेस जयपुर जिला महासचिव है, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) में युवा यूथ के प्रदेष अध्यक्ष है, इसके अलावा प्रदोश सेवा समिति के सदस्य है, तथा सर्व ब्राह्मण महासभा के महामंत्री है।
आपकी उपलब्धियों के बारे में बतायें? संजय मामा, हमारे सालाना प्रोग्राम, पिछले 8 सालों से ब्लड कैम्प का आयोजन कर रहे है, एक साल में दो बार करते है। हमारे दोस्त के पूत्र का केंसर से दिहांत हो गया था उससे प्रेरित होकर हमने ब्लड कैम्प लगना शुरू किया था। पोषबड़ों के कार्यक्रम भी करते है। इसके अलावा डेली हम भोजन प्रसादी 10 लोगों को कराते है। सर्दीयो में रेहन बसेरों में जाकर स्वेटर, कम्बल वितरण करते है। पक्षीयों के स्थान विभिन्न जगहों पर परिंण्डे भी लगाते है। गर्मियो में हम हमेशा ये काम करते है।

आप क्या व्यवसायं करते है? संजय मामा, मेरा होटल, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का व्यवसायं है 
कांग्रेस पार्टी से जुड़ने की क्या वजह रही? संजय मामा, कांग्रेस एक विचार ही नही बल्कि एक सोच है। पार्टी से सभी जातियां जुड़ी है। लेकिन अपने ही लोगों की गुटबाजी से पार्टी को खराब करने कोशिश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अच्छे शासनिक है, राजस्थान में उन्होंने अच्छा काम किया है राजस्थान को वो आगे बढ़ाना चाहते है लेकिन उनके नीचे जो लोग है। वो उनके काम को आगे नही बढ़ा पाते है।
 
15 वर्षो से आप कांग्रेस में है पार्टी के बारे में अपने विचार बताये? संजय मामा, अभी कांग्रेस गुटो में बटी है, अब कांग्रेस पार्टी को बहूत अगे की सोच अपनानी पड़ेगी। जो कार्यकर्ता काम करता है उसको आगे लाना पड़ेगा, अब चापलूसी की राजनीति नही चलेगी। अगर कोई नेता हार जाये तो उसको दोबारा चांस नही देना चाहिए उसकी जगह नये व्यक्ति को लाना चाहिए। वेसे तो कांग्रेस में जातपात का कोई भेदभाव नही है लेकिन चुनाव के समय 2 टिक्टि ब्राह्मण को 2 टिकिट मुस्लिम को ऐसा नही होना चाहिए बल्कि एक ही जाती के 5 या उससे अधिक योग्य है तो योगियता के आधार पर टिकिट देना चाहिए। जब तक ऐसा नही होगा पार्टी तब तक उन्नति नही करेगी। जातीयों को खुश करने के अन्य उपाय भी है जैसे उनको राज्यसभा में या किसी विभाग का चेयरमैन बनाकर लालबत्ती देकर खुश किया जा सकता है। ये मेरे व्यक्तिगत विचार है।

आप इंटक से भी जुड़े है, इसमे आपकी एक्टिविटी बतायें? संजय मामा, प्रदेशभर का दौरा कर जल्द ही इंटक की कार्यकारणी का विस्तार करूंगा। मजदूरो की समस्याओं को समझकर उनका निवार्ण करने की पूर्णरूप से कोषिष करूंगा। इंटक में अभी तक किसी ने काम नही किया है प्रदेश अध्यक्ष बाबू भाई ने ये जिम्मेदारी मुझे दी है। उन्होंने मुझे जो काम दिया है। उसकी गरीमा को बनाए रखने के लिए वो काम करूंगा।
आपकी हाॅबी क्या है? संजय मामा, टेनिस, वेल्ड लेफटिंग, सहित स्विमिंग में स्टेट लेवल तक खेला हूॅ। यही मेरी हाॅबी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

निस्वार्थ सेवा करने वाले जयपुर के लुकमान खान को मिला डॉ कलाम स्मृति एक्सीलेंसी अवार्ड

पत्रकार नईम क़ुरैशी - शेरवानी ने दी, गणतंत्र दिवस की प्रदेषवासियों को हार्दिक बधाई

पत्रकार नईम क़ुरैशी - न्यू एड एन फेस पत्रिका के पत्रकार नईम कुरैशी प्रियदर्शनी इन्दिरा गांधी अवार्ड से सम्मानित